इंदौर: विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरुक करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर मतदान करने की शपथ दिलाई जा रही।
इसी के तहत आगामी चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश एनजीओ महासंघ द्वारा जिला प्रशासन इंदौर के साथ मिल कर मतदान हेतु जनजागृति अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को राजबाड़ा में एक अद्भुत अभियान आयोजित किया गया। जिसमे चार हजार वर्ग फिट की रांगोली के माध्यम से मध्यप्रदेश का नक्शा बनाया गया। जिसे 5 हजार दीपो से ब्लाइंड बच्चों और अन्य एनजीओ के कार्यकर्ताओं द्वारा सजाया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को मतदान करने का संकल्प दिलवाया गया। सभी उपस्थित नागरिकों ने मध्यप्रदेश के नक्शे के पास खड़े होकर मतदान की शपथ ली।
कार्यक्रम में रंगोली आर्टिस्ट वर्षा चौरसिया थी। इस दौरान राजेश बेडेकर, शशि सतपुते, जगदीश जाधव, जयेश जैन, राहुल जैन, श्रीमती रूचि सहित अन्य नागरिक मौजूद थे।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित