खरगोन: खरगोन जिले में आज एक बड़ा बस हादसा हुआ गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नही हुईं।
खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत ग्राम दोगांवा के पास एक निजी यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सडक किनारे झाडियो में जा घुसी। हादसे में करीब 25 यात्री घायल हो गये। गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों व आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुँची और ग्रामीणो की मदद से पुलिस ने सभी घायलो को कसरावद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहाँ सभी का प्राथमिक उपचार किया जा रहा हैं।
बस बकावा कानापुर से कसरावद होते हुए इन्दौर जा रही थी। मौके से बस ड्रायवर और कन्डक्टर फरार हो गये। बस में करीब 70 से 80 यात्री सवार होना बताया जा रहा है। तेज रफ्तार बस थी। सडक खराब होने से बस की कमानी का पट्टा टूटने से अचानक बस अनियंत्रित होकर झाडियो में जा घुसी। सुखद खबर यह है की कोई जनहानि नही हुई है।
अस्पताल में भी लोगो की भीड़ लग गई।
एक महिला यात्री ने बताया की तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर झाडी में घुस गई। बस में करीब 80 सवारी सवार थी। घटना के बाद मौके से ड्रायवर और कन्डक्टर भाग गये। लोगो को चोट आई है पर यह अच्छा रहा कि बस पलटी नही नही तो बड़ा हादसा हो सकता था लोगो की जान भी जा सकती थी। एक बडा हादसा टल गया हैं।
वही पुलिस भी घटना की जांच में जुटी हैं ओर फरार ड्राइवर व कंडक्टर की भी तलाश की जा रही हैं। पुलिस द्वारा हादसे को लेकर मामला दर्ज किया हैं।

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी