नईदिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली में हवा लगातार जहरीली होती जा रही हैं। प्रदूषण बहुत ही ज्यादा बढ़ गया हैं। दिल्ली में AQI लगातार बढ़ता जा रहा हैं। नोएडा में 800 के ऊपर पहुँच गया है वही आज सुबह 7 बजे AQI 460 दर्ज किया गया। गुरुवार को पूरा दिन लोगों को धुंध का सामना करना पड़ा साथ ही, कई लोगों को धुंध के कारण आंखों और सीने में जलन की शिकायत भी रही। इसे देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी एंड मैनेजमेंट (CAQM) ने गुरुवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) की स्टेज III लागू करने के निर्देश दिए हैं। वही दिल्ली में 5वीं तक के स्कूलों की 2 दिन के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई हैं।
दिल्ली में GRAP III लागू होने के बाद दिल्ली मेट्रो ने फैसला लिया है कि आज यानी 3 नवंबर से दिल्ली मेट्रो अपने पूरे नेटवर्क पर मेट्रो ट्रेनों की 20 अतिरिक्त ट्रिप्स लगवाएगी।
GRAP-III के तहत दिल्ली-एनसीआर में गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन के काम, पत्थर तोड़ने और खनन को रोकने के निर्देश जारी हो गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल फोर व्हीलर वाहनों पर बैन लगा दिया है। दिल्ली सरकार ने वाहन रोक पर और सख्ती दिखाते हुए 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा दिया है। अगर कोई व्यक्ति ऐसी गाड़ी दिल्ली में चलाएगा तो उसका 20 हजार का चालान काटा जाएगा।
लगातार बढ़ते प्रदूषण से दिल्ली में हालात खराब होते जा रहे हैं। आज पर्यावरण मंत्री ने दोपहर करीब 12 बजे एक बैठक बुलाई हैं। जिसमे कई महत्वपूर्ण सुझावों व उपायों को लेकर चर्चा कर नियम लागू किये जाएंगे।

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी