April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

गांजे की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गया बड़ी मात्रा में किया था गांजा जप्त

विनोद पातरिया,बैतूल: गांजे की खेती करने वाले आरोपी को रविवार को घोड़ाडोंगरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार दोपहर करीब 2 बजे न्यायालय में पेश करने बैतूल रवाना किया गया।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी नेपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देशन एवं एसडीओपी सारणी रोशन कुमार जैन एवं थाना प्रभारी रत्नाकर हिग्वे के मार्गदर्शन में गांजे की खेती करने वाले आरोपी पवन विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

आरोपी द्वारा बासन्याढाना में अपने घर के पीछे खेत में गांजे की खेती की जा रही थी। जिस पर 25 मार्च को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान गांजा भी जप्त किया गया था। जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी नेपाल सिंह ठाकुर एएसआई संत कुमार परतेती, प्रधान आरक्षक भजनलाल चौहान, आरक्षक सतीश वाड़ीवा, विनीत चौधरी एवं सुरेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी द्वारा घोड़ाडोंगरी के बासन्याढाना में अपने घर के पीछे खेत में गांजे की खेती की जा रही थी। जिस पर पुलिस द्वारा गांजे के पौधे जप्त किए गए थे। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

Share to...