April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन कर जीते 3 स्वर्ण पदक

भोपाल: 28वें राष्ट्रीय फेडरेशन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप-2025 का आयोजन 21 से 24 अप्रैल 2025 तक कोच्चि में हुआ। कोच्चि में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल अकादमी के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 03 स्वर्ण पदक जीते।

पोल वोल्ट में देव मीणा ने मध्यप्रदेश पोल वोल्ट इवेन्ट में 5.35 मी छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया। महिला 3000 मी. स्टीपलचेस में कु. मंजू यादव ने 10:34.08 सेकेण्ड का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। शॉट-पुट इवेन्ट में समरजीत सिंह ने शॉट-पुट इवेन्ट में 19.34 मी. दूर गोला फेंक कर स्वर्ण पदक जीतकर एशियन गेम्स-2026 जापान के लिए पात्रता प्राप्त की।

प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सरहाना की है। उन्होंने समरदीप सिंह के एशियन गेम्स में पात्रता प्राप्त करने पर बधाई दी है। संचालक खेल और युवा कल्याण राकेश गुप्ता ने समरदीप, मंजू यादव और देवा मीणा के प्रदर्शन की मुक्त कंठ से सराहना की है। उन्होंने इसे सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है।

Share to...