इंदौर: दीपोत्सव के अवसर पर जहां एक ओर पूरा शहर दीपों की जगमगाहट से रोशन है, वहीं कुछ घर ऐसे भी हैं जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति ने रोशनी को दोगुना कर दिया। परंपरागत रूप से हर वर्ष की तरह इस बार भी महापौर भार्गव ने सफाई मित्रों के घर पहुंचकर उनके कार्य की सराहना की, उत्साहवर्धन किया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महापौर के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। दोनों ने परिवार के साथ विगत 24 वर्षों से शहर की स्वच्छता में सेवा दे रही सफाई मित्र सरिता सजन वैद के घर पहुंचकर उनके अथक परिश्रम के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
महापौर ने कहा कि सफाई मित्र ही वे सच्चे कर्मवीर हैं जिनकी बदौलत इंदौर लगातार स्वच्छता में देश में नंबर वन बना हुआ है। दीपावली जैसे पर्व पर उनके घर जाकर शुभकामनाएं देना समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने का एक प्रयास है।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त