April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली की दीं बधाई और शुभकामनाएँ

भोपाल: राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना करते हुए कहा कि दीपावली खुशियाँ बाँटने का पर्व है। हमें वंचित और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों की ज्योति जलाकर इस पर्व को सार्थक बनाना चाहिए।

राज्यपाल ने कहा कि दीपावली धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक त्यौहार है, जो यह संदेश देता है कि छोटे-छोटे दीप मिलकर अंधकार को पराजित कर सकते हैं। उसी प्रकार हम सब मिलकर समाज और राष्ट्र की समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली नव-निर्माण और आत्मचिंतन का अवसर है। इस अवसर पर हमें अनुशासित, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में पर्व मनाना चाहिए। समाज में भाईचारे और सद्भाव की परंपराओं को और अधिक मजबूत बनाना चाहिए।

Share to...