May 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सरकार का बड़ा फैसला, सेना मेडल पाने वालों के जीवनसाथी, मां-बाप को ट्रेन में फ्री यात्रा का मिलेगा लाभ

नई दिल्ली: सेना के कुछ मेडल या अवार्ड पाने वाले व्यक्ति और उनके जीवन साथी को रेलगाड़ी की कुछ श्रेणियों में फ्री ट्रेवल का लाभ मिलने जा रहा है। सरकार की तरफ से रेलवे को इस तरह का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल से पहले तक ट्रेन की यात्रा में ढेरों श्रेणी में छूट या रियायत मिलती थी। लेकिन बाद में इसे सीमित कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने एक ऑर्डर जारी किया है। इस ऑडर के तहत सेना/नौसेना/वायुसेना मेडल वीरता पुरस्कार पाने वालों/उनके जीवनसाथी (विधवाओं/विधुरों को उनके पुनर्विवाह तक) को भारतीय रेल की रेलगाड़ी के फर्स्ट क्लास/2 AC/AC चेयर कार में एक कंपेनियन के साथ जीवन भर नि:शुल्क यात्रा का अधिकार मिलेगा। जिन्हें मरणोपरांत पुरस्कार मिला है और उस समय वे अविवाहित थे, उनके माता-पिता को भारतीय रेलवे की ट्रेनों में एक कंपेनियन के साथ ज़िंदगी भर मुफ़्त यात्रा का अधिकार मिलेगा।

रेलगाड़ियों में कोरोना काल से पहले तक करीब 50 श्रेणी में रियायती यात्रा का लाभ मिलता था। इनमें वरिष्ठ नागरिकों के साथ साथ बहुत से लोग शामिल थे। लेकिन कोरोना काल में इसे खत्म कर दिया गया। बाद में कुछ छूट शुरू की गई लेकिन उसकी संख्या पहले के मुकाबले काफी कम है।

Share to...