हीना तिवारी, उज्जैन: मप्र में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद मंत्री मंडल को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। जल्द ही मंत्री मंडल का विस्तार हो जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल शाम उज्जैन में स्वागत रैली के बाद आम जन को संबोधित करते हुए एक बड़ा एलान कर दिया।
सीएम मोहन यादव ने कहा है प्रदेश की पहली कैबिनेट बैठक बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में होगी। उज्जैन के विकास को लेकर कोई कमी नही आने देंगे साथ ही विकास निरंतर उसी गति से चलेगा जिस तरह चल रहा था कोई रुकावट नही आने देंगे। पहली कैबिनेट बैठक में उज्जैन के विकास को लेकर योजनाएं बनायेगे और उसे लागू किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहाँ भी विकास की जरूरत होगी केबिनेट बैठक वही कर देंगे। इसलिए अपने आने वाले विकास के लिए संक्रांति अपने उज्जैन की अलग तरह की होती हैं उत्तरायण दक्षिणायन उज्जैन से ही माना जाता हैं। उत्तरायण जब शनै शनै चलेगा दिन तिल तिल बढ़ता जाएगा तो फिर कैबिनेट उज्जैन में करेंगे। पहली कैबिनेट उज्जैन में होगी और उज्जैन के विकास के लिए जो जो जरूरत होगी वो सब यही मंजूर करके जाएंगे।

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा