इजरायल हमास के बीच चल रहे युद्ध में 4 दिन का सीजफायर हुआ हैं। सीजफायर में दोनो ही ओर से बंधकों को छोड़ा जा रहा हैं। 4 दिन के सीजफायर की मियाद खत्म होने के पहले कतर की मध्यस्थता से इजरायल और हमास के बीच हुए सीजफायर की अवधि अब दो दिन बढ़ा दी गई है।
दोनों पक्षों के बीच चार दिनों के सीजफायर की अवधि सोमवार रात को खत्म हो रही थी लेकिन अब इसे दो दिन और बढ़ा दिया गया है।
इसके साथ ही मौजूदा सीजफायर के तहत बंधकों को रिहा किए जाने वाली नई लिस्ट भी तैयार कर ली गई है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर बताया कि इजरायल और हमास के बीच मौजूदा सीजफायर की अवधि को दो दिन और बढ़ाए जाने की अवधि बढ़ा दी गई है।
सीजफायर के तहत अब तक हमास 58 बंधकों को रिहा कर चुका है। इनमें इजरायल के 24 बंधक थे। बता दें कि दोनों पक्षों के बीच बीते शुक्रवार से चार दिन का संघर्षविराम शुरू हुआ था। इस सीजफायर के तहत हमास ने पहली खेप में 25 बंधकों को रिहा किया था। जिनमें इजरायल के 13 और थाईलैंड के 12 नागरिक शामिल थे। थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने भी इसकी पुष्टि की थी।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बंधकों की रिहाई के लिए सीजफायर की अवधि को और दो दिनों तक बढ़ाने का समर्थन किया है। चार दिन तक चलने वाला सीजफायर बीते शुक्रवार से शुरू हुआ था।
हमास ने जिन लोगों को बंधक बनाया है, उनमें सिर्फ इजरायली नागरिक ही नहीं हैं। बल्कि दुनिया के कई देशों के नागरिक भी हैं। ज्यादातर बंधक वो हैं, जो 7 अक्टूबर को म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हुए थे। हमास ने यहीं से नागरिकों को बंधक बनाया था।
जानकारी के मुताबिक, हमास ने जिन देशों के नागरिकों को बंधक बनाया है, उनमें इजरायल के अलावा अमेरिका, थाईलैंड, जर्मनी, अर्जेंटिना, ब्रिटेन, फ्रांस, नीदरलैंड्स और पुर्तगाल के नागरिक भी शामिल है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित