दंतेवाड़ा: नक्सलियों ने एक बार फिर दंतेवाड़ा में तांडव मचाया हैं। नक्सलियों में किसी का ख़ौफ़ नही रह गया हैं। नक्सलियो ने भांसी डामर प्लांट को आग के हवाले कर दिया है। देर रात लगभग पचास से अधिक हथियारबंद नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने 14 वाहनों में भी आग लगा दी।
नक्सलियों ने डामर प्लांट को जलाने के साथ 4 हाईवा, 2 शिफ्टर, 2 पानी टंकी, 1 मिक्सर मशीन, 1 एजाक्स, 1 पिकअप, 3 हाइड्रा और एक डीज़ल गाड़ी को आग लगा दी।
घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा नक्सली रेलवे दोहरीकरण में लगी एक पोकलेन को भी आग लगा लगा गये, अब भी डामर प्लांट धधक रहा है। भांसी थाना से महज 2 किलोमीटर दूर मुख्यमार्ग पर नक्सलियों ने पूरी घटना को अंजाम दिया है।
प्लांट में सो रहे कर्मचारियों ने बताया कि, पुलिस वर्दी में पहुंचे हुये नक्सलियों ने सबसे पहले मेन गेट में ड्यूटी पर तैनात दो लोगों को बंदूक दिखाकर बंधक बनाया, फिर सोते हुये कर्मचारियों को नींद से उठाया और बंदूक की नोक पर सभी को एक जगह जमा करते हुए मोबाइल फोन जप्त कर लिये, जिसके बाद प्लांट में सड़क निर्माण के लिए खड़ी सभी वाहनों को एक-एक कर के आग के हवाले कर दिया गया। लगभग आधे घण्टे तक नक्सली इस वारदात को अंजाम देते रहे, उसके बाद मौके पर भैरमगढ़ एरिया कमेटी पोस्टर फेंक कर जंगलों की तरफ आसानी से रवाना हो गये, वहीं घटना के आधे घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँची
नक्सलियों ने सड़क निर्माण के कार्य मे लगें जिन वाहनों में आग लगाई, उनकी कीमत करोड़ों रूपये में आंकी जा रही है। इस वारदात को जितनी आसानी से नक्सलियों ने बचेली-दंतेवाड़ा मुख्यमार्ग के बीच भांसी सड़क किनारे अंजाम दिया है। कहीं न कहीं पुलिस के कमजोर नेटवर्क तंत्र की पोल खोलती हुई नजर आ रही है। क्योंकि घटना स्थल के महज 2 किलोमीटर दूर भांसी थाना है और कुछ ही दूर में नेरली सीआरपीएफ कैम्प भी है। वहीं बचेली थाना भी मौजुद है, घटना स्थल पर मोबाईल नेटवर्क भी है। उसके बावजूद भी पुलिस को सूचना नही मिल पाई।
एसपी गौरव रॉय दंतेवाड़ा ने बताया कि, सूचना मिलते ही मौके पर जवान पहुंचे थे। जिन्हें देखकर नक्सली फरार हो गये, घटना स्थल पर पम्पलेट बरामद हुआ है। एरिया में सर्चिंग तेज कर दी गयी है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित