मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे तभी यह भीषण सड़क हादसा हो गया।
अदलहाट थाना क्षेत्र के कस्बा नारायनपुर में अंकित हॉस्पिटल के सामने उस समय चीख-पुकार मच गई जब एक ट्रेलर और कार में भीषण टक्कर हो गई। कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनते ही लोगो की भीड़ लग गई। लोगो ने घटना की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची ओर स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला ओर एंबुलेंस की मदद से पहले लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय वाराणसी पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
बीएचयू के डॉक्टरों ने इलाज के दौरान तीन महिलाओं और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग वाराणसी में शादी समारोह से वापस सोनभद्र लौट रहे थे। तभी अंकित हॉस्पिटल के सामने हादसा हो गया। कार में सात लोग थे। इसमें शकील बानो निवासी ब्रह्म नगर थाना रावटसगंज सोनभद्र (56 साल), हुस्न आरा निवासी ओबरा सोनभद्र (40 साल), समिता परवीन निवासी उर्मोड़ा थाना रावटसगंज (35 साल) और दिलशान बख्तियार (12 साल) की मौत हो गई है।
घटना को लेकर पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है वही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित