April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मकान में लगी भीषण आग, गृहस्थी का सामान सहित जेवर व नगदी जलकर हुए खाक

जबलपुर: जबलपुर के नया मोहल्ला इलाके में अचानक आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मकान में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। स्थानीय नागरिकों के द्वारा मकान में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाती तब घर में रखा गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो चुका था।

वही मकान मालिक नूर अपने ससुराल में था जैसे ही स्थानीय नागरिकों के द्वारा उसे सूचना दी गई तो वह अपने मकान पर पहुंचा। जहां देखा कि उसका गृहस्थी का पूरा सामान और जेवर व लाखों रुपए जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंचे तीन दमकल के वाहन ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुँची ओर जांच में जुटी हैं। फिलहाल मकान में आग लगने का कारण स्पष्ठ नही हो सका हैं पुलिस जांच कर रही हैं।

Share to...