इंदौर: फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एक आवेदन विधायक पुत्र एवं हिंद रक्षक संगठन के संयोजक के द्वारा छत्रीपुरा थाना प्रभारी को सौपा गया है। वही पुलिस के द्वारा पूरे ही मामले में जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कही गई है।
दरअसल छत्रीपुरा थाने पर विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एवं हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य गौड़ के द्वारा एक आवेदन दिया गया है। जिसमें फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई है। हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य गौड़ ने अपने आवेदन में लिखा कि पिछले दिनों इंस्टाग्राम के माध्यम से फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक फोटो और वीडियो शेयर किया है जिसमें वह माता लक्ष्मी का लॉकेट गले में पहने हुए हैं तो वहीं जिस तरह से उन्होंने कपड़े पहने हुए हैं। वह पूरी तरीके से अश्लील और अशोभनीय है। जिससे सनातन संस्कृति के साथ ही कई लोगों की भावनाएं आहत हो रही है। अतः जिस तरह से उन्होंने माता लक्ष्मी का अपमान किया है। यह कृत्य स्पष्ठ रूप से सनातन धर्म की भावनाओ को अपमानित करने का कुप्रयास हैं। सुनियोजित रूप से सनातन धर्म और संस्कृति को नीचा दिखाने का प्रयास करती इस फिल्म अभिनेत्री तापसी पन्नू पर तत्काल कार्रवाई की जाना चाहिए। राष्ट्र,धर्म और संस्कृति के रक्षण के लिए कार्य करने वाले हमारे संगठन के सैकड़ों युवाओ में तापसी पन्नू के खिलाफ आक्रोश हैं। इसलिए अभिनेत्री पर विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाए।
फिलहाल पूरे ही मामले में छत्रीपुरा पुलिस ने आवेदन के ऊपर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है और जल्द ही कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध