November 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जावद जनपद पंचायत अध्यक्ष को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

नीमच: उज्जैन लोकायुक्त ने नीमच जिले के जावद जनपद मे बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण को 50 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

जावद जनपद पंचायत अध्यक्ष गोपाल चारण जावद द्वारा पूर्व सरपंच बलराम जाट पिता रामनारायण जाट निवासी ग्राम पंचायत खोर तहसील जावद जिला नीमच से ग्राम पंचायत खेड़ा राठौड़ मैं ई कक्ष भवन निर्माण की राशि 5 लाख रुपये स्वीकृत करने के लिए 10 परसेंट के हिसाब से ₹50000 रिश्वत की मांग की गई जिस पर बलराम जाट द्वारा लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की गई। लोकायुक्त पुलिस द्वारा शिकायत की जांच की गई जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर ट्रेप दल का गठन किया और ट्रेप दल द्वारा ट्रेप किया गया।

बनाई गई रणनीति के अनुसार फरियादी को रिश्वत के रुपये देने जनपद अध्यक्ष के पास भेजा गया। कार्यालय में कक्ष के बाहर ही सरपंच से लेते हुए रंगे हाथों जनपद पंचायत अध्यक्ष को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जनपद अध्यक्ष के विरुद्ध भृष्टाचार अधिनियम की धारा 7 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया और कार्रवाई की गई।

Share to...