उज्जैन: उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह द्वारा सिंहस्थ–2028 के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली।
कलेक्टर सिंह ने बैठक में उपस्थित निर्माण कार्य करने वाले विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि होली पर्व संपन्न होने के बाद कार्य की प्रगति में तेजी लाएं और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें।
कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य स्थल पर अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर मॉनिटरिंग करें और अपडेट जानकारी रखें। सिंहस्थ महापर्व के लिए प्रचलित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
सिंहस्थ मेला कार्यालय में आयोजित बैठक में कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रचलित कार्यों में सीवेज पाईप लाईन डालने के कार्यों की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि अलग-अलग जोन के अंतर्गत सीवेज पाईप लाईन डालने का कार्य प्रगतिरत है। बैठक में कोयला फाटक से कंठाल चौराहा तक मार्ग चौडीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि मार्ग चौडीकरण कार्य के दौरान अलग-अलग टीम के माध्यम से नाली कार्य, पोल का काम, पानी की पाईप लाईन डालने का काम किया जाए। जिससे कार्य में तेजी लाई जा सके।
कलेक्टर सिंह ने निर्माण कार्य कराने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जो ठेकेदार धीमी गति से कार्य कर रहे है यदि वे हिदायत के बाद भी सुधार नहीं करते है तो संबंधित ठेकेदार पर कार्यवाही करें। कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर मॉनीटरिंग करने के साथ यह भी देखे कि कितने प्रतिशत नाली निर्माण कार्य , पाइप लाईन डालने का कार्य और कितने पोल लगाने का कार्य किया गया है। प्रतिदिन की जानकारी को अपडेट किया जाए। निर्माण कार्य स्थल पर अधिकारी उपस्थित रहकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति देखें।
बैठक में नगर निगम के माध्यम से निर्माणाधीन मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी गई। बैठक में उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से वीर भारत संग्रहालय में प्रचलित कार्य की जानकारी दी गई।
कलेक्टर सिंह ने निर्देश दिए कि वीर भारत संग्रहालय महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। उन्होंने स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वहां किए जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी प्रतिदिन संबंधित अधिकारियों के पास होना चाहिए। बैठक में बताया गया कि चौबीस खंबा मार्ग निर्माण का कार्य प्रगतिरत है। कलेक्टर सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को सिंहस्थ–2028 के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यों में विशेष रूप से गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत विभिन्न अधोसंरचना एवं संरचनात्मक विकास कार्यों को कराने वाले विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये