भारतीय हॉकी टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया। ओमान के सालालाह में खेले जा रहे जूनियर एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाया। इस एशिया कप के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम की टक्कर पाकिस्तान से थी। गुरुवार (1 जून) को हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की है।
इस मैच को जीतने के साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही जूनियर हॉकी इंडियन टीम सबसे ज्यादा 4 बार एशियाई खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। इस मामले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को ही पछाड़ा है, जिसने 3 बार खिताब जीता है।
बता दें कि आठ साल के बाद इस जूनियर एशिया कप का आयोजन किया गया। पिछली बार यह टूर्नामेंट साल 2015 में मलेशिया में खेला गया था। इस पूरे सीजन में भारतीय टीम ने अपना दमदार खेल दिखाया है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ कोरिया को 9-1 से करारी शिकस्त दी थी।
उत्तम सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया है. ग्रुप-मुकाबलों में भारत ने चार मुकाबले खेले, जिसमें उसे तीन में जीत मिली, वहीं एक मुकाबला ड्रॉ पर छूटा।
भारतीय हॉकी टीम के पाकिस्तान की जीत पर देश मे खुशी हैं। वही खिलाड़ी गदगद हैं। जूनियर एशिया कप जीतने पर भारतीय टीम के खिलाडिय़ों को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है सभी बधाई दे रहे हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित