उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में तैनात कमांडो प्रमोद रावत ने बैरक में खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली है। प्रमोद सीएम आवास से राजभवन के बीच बने बैरक में रहते थे। वारदात की जानकारी मिलते ही अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
सीएम की सुरक्षा में तैनात कमांडो के सुसाइड करने की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया है कि प्रमोद रावत पौड़ी गढ़वाल के अगरोड़ा के काफलस्यू के रहने वाले थे
एसएसपी ने आगे कहा है कि घटना के बाद उनके परिवार को सूचना दे दी गई है। परिवार के कुछ लोग मौके पर पहुंचे हैं।
एसएसपी ने छुट्टी न मिलने के कारण आत्महत्या की बात को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि हो सकता है कि राइफल साफ करते समय गोली चल गई हो। एसएसपी ने बताया तमाम पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया हैं और मामले की हर पहलू पर सघन जांच की जा रही हैं।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं