नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ आज 2 जून को वायुयान द्वारा सुबह 10 बजे इंदौर आयेंगे। वे यहाँ से महाकालेश्वर उज्जैन के लिए रवाना होंगे। दोपहर में पुन: इंदौर आकर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के साथ बैठक करेंगे। शाम को सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का भ्रमण करेंगे। इंदौर के होटल मेरियट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आयोजित रात्रि भोज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
अगले दिन 3 जून को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल पूर्वान्ह टी.सी.एस. और इन्फोसिस इकोनॉमिक झोन का भ्रमण करेंगे।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ सुश्री गंगा दहल, नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सोद, वित्त मंत्री डॉ. प्रकाश शरन महत, ऊर्जा एवं जल-संसाधन मंत्री शक्ति बहादुर बासनेत, भौतिक एवं परिवहन मंत्री प्रकाश ज्वारला, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश रिजल, प्रधानमंत्री के सलाहकार हरिबोल प्रसाद, मुख्य सचिव शंकरदास बैरागी और नेपाल के विदेश सचिव भरतराज पौड्याल भी इंदौर आएंगे।
नेपाल के प्रधानमंत्री के इंदौर व उज्जैन दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इंदौर एयरपोर्ट से होटल मेरियट तक रूट को नो फ्लाइंग झोंन घोषित किया गया हैं। इस के अनुसार इस क्षेत्र में ड्रोन, हॉट बैलून आदि नही उड़ा सकेंगे। वही पुलिस बल पर्याप्त संख्या में लगाया गया हैं। तो वही उज्जैन में बाबा महाकाल मंदिर में भी व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। दर्शन के समय मे भी बदलाव किया गया हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित