खरगोन: खरगोन शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताज़ा मामला शहर की बृज विहार कॉलोनी से सामने आया है, जहां स्कूल बैग लेकर जा रही एक मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटैज में साफ देखा जा सकता है कि कैसे बच्ची खुद को बचाने की कोशिश करती रही और आसपास के लोग दौड़कर उसे बचाने पहुंचे। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका को कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का सवाल है कि जब बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो नगर पालिका आखिर कब जागेगी? बृज विहार कॉलोनी की यह घटना नगर प्रशासन की लापरवाही पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
हालांकि नगरपालिका से जुडे जिम्मेदारो का कहना है की कार्यवाही करने जाते है तो कुछ एनजीओ है जो शिकायत कर देते है। उनकी अपनी मजबूरी है।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त