बुधनी: मध्य प्रदेश के बुधनी से बड़ी खबर सामने आई है। रातापानी अभ्यारण के अंतर्गत भीम कोठी के जंगल में एक बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टाइगर की गणना के दौरान वन विभाग की टीम को टाइगर मृत अवस्था में मिला, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही सीसीएफ भोपाल, डीएफओ सीहोर, एसडीओ फॉरेस्ट बुधनी सुकृति ओसवाल, वन परिक्षेत्र अधिकारी रजत द्विवेदी सहित पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर ही टाइगर का पोस्टमार्टम किया गया और वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी रजत द्विवेदी के अनुसार टाइगर की उम्र करीब दो से तीन वर्ष बताई जा रही है। मौत के कारणों का पता बिसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल वन विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है।

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त