April 27, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रदेश के भोपाल इंदौर सहित 40 जिलों में आंधी बारिश तो 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी, अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

भोपाल: मध्य प्रदेश में अलग अलग जिलों में अलग अलग मौसम के रंग देखने को मिल रहे हैं। कही बारिश व आंधी का दौर चल रहा है तो कही गर्मी से हाल बेहाल हैं। बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है। एक दिन में 8 डिग्री से ज्यादा तापमान में कमी देखी गई है।

गुरुवार रात को भोपाल समेत कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल-इंदौर समेत 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 16 जिले ऐसे हैं, जहां आंधी की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा या इससे अधिक भी हो सकती है। 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में भी आंधी चलेगी और बारिश होगी। जबकि ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक आंधी चल सकती है।

प्रदेश में अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

23 मई: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़, छतरपुर में लू का अलर्ट है। झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक आंधी चल सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में भी आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।

24 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया,निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मऊगंज, और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। वहीं, जबलपुर, मैहर कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।

25 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मऊगंज, जबलपुर, मैहर कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, नरसिंहपुर और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। वहीं, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।

26 मई : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है।

Share to...