October 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Kuno Director Uttam Sharma Statement: चीते के घायल होने की खबर पूरी तरह अफवाह, वन विभाग ने दी सफाई

श्योपुर। जिले के विजयपुर क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक चीते के घायल होने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह घायल चीता निरवा का 19 माह का शावक है, जिसके पैर में गंभीर चोट आई है। हालांकि, कूनो नेशनल पार्क के डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने चीते के घायल होने की इन सभी खबरों को सिरे से खारिज किया है। दूसरी ओर, वन्यजीव मामलों के सक्रिय RTI एक्टिविस्ट अजय दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट शेयर कर कूनो प्रबंधन और चीता प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं और चीते की हालत गंभीर बताई है।

🔍 बमोरी गांव में बछड़ों के शिकार के बाद गरमाया मामला: वन विभाग ने कहा- ऐसी कोई घटना नहीं हुई, सभी चीते सुरक्षित

जानकारी के अनुसार, रविवार को बरगवां थाना क्षेत्र के बमोरी गांव में चीतों द्वारा दो बछड़ों का शिकार किए जाने की घटना सामने आई थी, जिसके बाद यह अंदेशा जताया जा रहा है कि मवेशियों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों या शिकारियों ने हमला किया हो। RTI एक्टिविस्ट अजय दुबे ने आरोप लगाया है कि कूनो में चीतों की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई है और प्रबंधन विफल साबित हो रहा है। इसके विपरीत, कूनो नेशनल पार्क के डायरेक्टर उत्तम शर्मा ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है और पार्क में सभी चीते पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Share to...