October 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

MP Congress Chief Katni Visit: वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में होगी महारैली, कफ सिरप और जहरीली मौतों पर सरकार को घेरा

कटनी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एक दिवसीय दौरे पर कटनी पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, वोट चोरी, अवैध खनन और शराब कांड को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उपमुख्यमंत्री एवं आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा पर गंभीर आरोप लगाते हुए देवास शराब कांड और रिश्वतखोरी के मामलों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कटनी को अवैध खनन माफियाओं का गढ़ करार देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था और सरकारी तंत्र पूरी तरह चरमरा गया है।

🔍 कफ सिरप कांड और नगरीय निकायों में घोटालों पर सरकार को घेरा: कहा- जनता को इन सभी मामलों का मिलना चाहिए जवाब

मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने कफ सिरप से बच्चों की मौतों, बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौतों और जहरीली शराब से हुई मौतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार लोगों की जान जा रही है, लेकिन सरकार ठोस कदम उठाने में नाकाम साबित हो रही है। इसके अलावा उन्होंने नगरीय निकायों और नगर निगमों में सामान खरीदी के दौरान हुए घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि एसीएस स्तर की जांच में 365 अधिकारियों के नाम सामने आने के बावजूद केवल कुछ ही लोगों पर कार्रवाई करना सरकार की नीयत पर सवालिया निशान खड़ा करता है।

Share to...