April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भेंट की डायरी, कैलेंडर और प्लानर

इंदौर: स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने महात्मा गांधी पर केंद्रित नववर्ष की डायरी, बाबा महाकाल पर केंद्रित कैलेंडर और प्लानर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भेंट किया।

स्टेट प्रेस क्लब मप्र के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का स्वागत किया एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी । वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लिम्बोदिया,सुदेश तिवारी,कमल कस्तूरी और सोनाली यादव भी साथ थे।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, शहर अध्यक्ष सुमीत मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला भी मौजूद थे।

Share to...