April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने मीडियाकर्मियों के 135 मेधावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

इंदौर: स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा रविवार को मीडियाकर्मियों के मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में कक्षा 5वीं से कक्षा 12वीं के 135 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अतिथि सीईओ जिला पंचायत, शाजापुर संतोष टेगोर, डीएसआईएफडी कॉलेज के डायरेक्टर आशीष गौतम व जेपी मिश्रा, ऐनी बेसेंट स्कूल के डायरेक्टर मोहित यादव, मोटिवेशनल स्पीकर अवनीश जैन, समाज सेवी हरीश कस्तूरी एवं एयरफोर्स केडेट अनुष्का तिवारी थे।

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस सृष्टि में इंसान को ही पढ़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। स्टूडेंट्स को बगैर तनाव स्टडी करना चाहिए। सिलेबस, बुक कंटेंट और क्वेश्चन पेपर पर फोकस करके हर सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अच्छे मार्क्स लाने के साथ स्टूडेंट्स को समय-समय पर स्वयं का मूल्यांकन करना भी जरूरी है। बेसिक एजुकेशन के बाद प्रोफेशनल कोर्सेस की तरफ भी ध्यान देना वक़्त की जरूरत है। विदेशों में अधिकांश स्टूडेंट्स स्कूली शिक्षा के बाद प्रोफेशनल कोर्स ही लेते हैं। छात्रों को सम्मान स्वरूप स्कूल बैग, वाटर बॉटल, पेन-पेंसिल, कॉपियां, गिफ्ट हैम्पर और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में स्टेट प्रेस क्लब मप्र अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने कार्यक्रम की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत नवनीत शुक्ला, कमल कस्तूरी, अजय भट्ट, विजय गुंजाल, रोहित कुमार, शीतल राय, सोनाली यादव, सत्यजीत शिवणेकर, सुदेश गुप्ता, दीपक माहेश्वरी ने किया। अतिथियों को यशवर्धन सिंह, पुष्कर सोनी एवं पंकज क्षीरसागर ने स्मृति चिन्ह भेंट किए। अंत में प्रवीण धनोतिया ने आभार व्यक्त किया।

ये बच्चे हुए सम्मानित
पलाश निहानिया, डिम्पी निहानिया, अनुराग वर्मा, व्रजांग चौबे, पीहू वर्मा, अवनी प्रमोदिया, अनाया जैन, तनिष्क चौधरी, चेतन शेखावत, वीरेन्द्र शेखावत, हार्दिक गंगवानी, तरुण कुमार गौहर, रिनिषा चेंडके, तनवी अजीजे, अभिजीत सचदेव, आरणा लश्करी, आदित्य जैन, स्वरा पारे, सिमरन चौहान, यथर्व सोनगरा, रिया तिवारी, श्रीधि मकवाना, राधारानी मिश्रा, कृष्णा तिवारी, विद्या पाठक, अमूल्य मंडलोई, ख़ुशी पुनासिया, वैष्णवी पुनासिया, जयादित्य सिंह जादौन, दक्ष गुप्ता, यथार्थ गुप्ता, आयुष्मान सिंह, संस्कृति सिंह, प्रांजल शर्मा, छवि देवा खिलवानी, काव्या चौरसिया, दिया दासवानी, नंदनी किंगरानी, अरीशा अली, अलाना अली, दिव्या मासरे, हर्षित कुशवाहा, दीपेश कुशवाहा, जयेश कुशवाहा, ख़ुशी कुशवाहा, प्रियंका साठे, प्रिया साठे, दर्शी मंडलोई, नाबिरा खान, मा. फरुखुद्दीन खान, दक्ष मिश्रा, अक्षत अग्रवाल, सानवी जैन, एंजल रोकड़े, दुआव रोकड़े, केशवी लिम्बोदिया, डेलिसा लिम्बोदिया, अवनी सोनी, नैवेद्य चव्हाण, नीलांजन चव्हाण, प्रियम जैन, राघव सिंह यादव, हरिदान जैन, आरव मेहता, अनय बंसल, हियांशी नेमा, नैतिक सांगले, धृति सांगले, आशना यादव, अरिस्ता सिंह पचौरिया, कथा दुबे, धवनी गुप्ता, यशराज गुप्ता, नूर फातिमा अंसारी, साहिल कुरैशी, तनीषा गुप्ता, दिव्यांश गुप्ता, अनुदीप सराफ, जयश्वी चव्हाण, महिका चौधरी, अनवी भोसलें, तेजस्वनी गरुड़, अद्वैत भोसलें, ऋदान हिलाल, अक्षत यादव, अवधेश सिंह राठौर, प्रार्थना यादव, अयांश पचौरिया, गीत सोनी, कनिष्का यादव, हमदान कुरैशी, हस्सन कुरैशी, आराध्या गेरिया, शिवांग बडोनिया, कामिका बडोनिया, उत्कृष्ट गेरिया, अनुश्री द्विवेदी, आरना गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह, कार्तिक सिंह, हार्दिक सिंह, अनवी नागर, निकुंज बाहेती
श्रेया बाहेती, स्नेहा सोलंकी
नैतिक भारद्वाज, तन्मय गुंजाल, कनक गुंजाल, प्रतिष्ठा मिश्रा, अनुष्का तिवारी, निवैदिया छवन, निलाजन छवन, भग्यलक्ष्मी मालवीय, गरीमा मालवीय, रिध्दी भटट, रजवीर भट्ट, लवानी सिरोहिया, समृध्दी जादौन, ओजस जलधारी, आभा जोशी, आराध्य गुप्ता, वैभव जायसवाल, ख़ुशी जायसवाल, आराध्य जैन, महेर ठाकुर, अक्षत मालाकार, शौर्यवर्धन सिंह, समृद्धि शुक्ला, वैष्णवी धाकड़, मानवी नागर
ख़ुशी पगारे, परमेश्वरी सालविय
विष्णुराजा सालविय, आफरीन बुशरा सिद्दीकी, विवांश यादव
नैवेध्य दवे।

Share to...