April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

स्टेट प्रेस क्लब द्वारा सुप्रसिद्ध वक्ता श्री गौर गोपाल दास का किया सम्मान

इंदौर: सुप्रसिद्ध संत, लाइफ स्टाइल कोच, प्रेरक वक्ता और इस्कॉन के सदस्य गौर गोपाल दास का इंदौर आगमन पर स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल द्वारा उन्हें अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। उन्हें क्लब द्वारा प्रकाशित गांधी साहित्य भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर क्लब के महासचिव आलोक बाजपेयी, कार्यकारिणी सदस्य गगन चतुर्वेदी एवं प्रवीण धनोतिया भी उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि हेलवेट पैकार्ड जैसी कंपनी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहने के बाद उन्होंने 1996 में गौर गोपाल दास के नए नाम के साथ आध्यात्म की रह चुनी और तबसे आज तक लगातार भारतीय संस्कृति की सुगंध पूरे विश्व में फैला रहे हैं।

Share to...