उज्जैन: राष्ट्रीय मछुआ दिवस पर 10 जुलाई को राज्य स्तरीय निषाद राज सम्मेलन एवं प्रशिक्षण का उज्जैन में कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर में किया जाना प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 22.65 करोड़ रूपये की लागत के 453 स्मार्ट फिश पार्लर, 40 करोड रूपये लागत से बन रहे अत्याधुनिक अन्डर वाटर टनल सहित एक्वापार्क और 91.80 करोड़ रूपये की लागत से इंदिरा सागर जलाशय में 3060 केजेस के माध्यम से मत्स्य उत्पादन से वृद्धि एवं रोजगार सजृन का वर्चुअली भूर्मि-पूजन करेंगे।
कार्यक्रम में 430 मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स के स्वीकृति पत्र एवं 100 यूनिटस का वितरण, 396 केज के स्वीकृति पत्र का प्रदाय, फ्रीड मिल के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र का प्रदाय, उत्कृष्ट कार्य कर रहे मछुआरों एवं मत्स्य सहकारी समितियों को पुरुस्कार वितरण और मत्स्य महासंघ के मछुओं को 9.63 करोड़ के डेफेरड वेजस का. सिंगल क्लिक से अतंरण करने के साथ रायल्टी चेक प्रदाय करेंगे।

More Stories
केमिकल से पकाए जा रहे फलों पर सख्ती, FSSAI का आदेश केमिकल इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध
देश के 13 से अधिक राज्यों में भारी बारिश आंधी तूफान व 6 से अधिक राज्यो में लू चलने का अलर्ट
आगर रोड़ से खाक चौक चौराहा तक निर्माणाधीन सड़क के बीच फूलदार पौधे लगाए जाएं – संभागायुक्त सिंह