इंदौर: इंदौरवासियों को योग के माध्यम से उत्तम स्वास्थ्य की ओर उन्मुख करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर आज इंदौर पहुँचे। इंदौर विमानतल पर पहुँचने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पुष्पगुच्छ दे कर उनका स्वागत किया गया, इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी विमानतल पर पहुँच कर श्री श्री का स्वागत अंग वस्त्र भेंट कर किया।
ग़ौरतलब है कि श्री श्री रविशंकर आगामी तीन दिनो तक माँ अहिल्या की नगरी इंदौर में रहेंगे। इस दौरान वो अपने कई अनुयायीयो के निवास पहुँचेंगे ,वहीं 27 मार्च को सुबह दशहरा मैदान पर महापौर भार्गव के द्वारा शहरवासियों के लिए आयोजित योगमित्र कार्यक्रम के साथ रुद्र पूजा भी करेंगे। इसके लिए महापौर लगातार दशहरा मेदान कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे है ताकि किसी प्रकार की व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। क्यूँकि यह इंदौरवासियों के लिए यह पहला अवसर है जब श्री श्री इंदौर में खुले मंच पर रुद्र पूजन करेंगे ,जिसका प्रसारण दुनिया के 180 देशों में किया जाएगा।
सर्व विदित है की महापौर पुष्यमित्र भार्गव इंदौर के सभी वार्ड में प्रतिदिन योगमित्र अभियान के तहत योग करते है,साथ ही क्षेत्र की समस्याओं का निवारण भी तत्काल करते है।
इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव कुछ दिनो पूर्व श्री श्री को इंदौर आने के निमंत्रण देने बंगलौर गए थे। जिसे श्री श्री ने सहर्ष स्वीकार कर आने की स्वीकृती दी थी।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल