खरगोन: मप्र के खरगोन में आज सनावद रोड पर विजयलक्ष्मी अस्पताल के बाहर खड़ी बाईको में सांप के घूसने से हडकंप मच गया। दरअसल बाईक में सांप को घूसते देख लोगो की भीड जमा हो गई। जब सांप को एक बाईक से निकालने का प्रयास किया तो सांप दूसरी बाईक में घूस गया। इस दौरान अफरा तफरी मच गई।
कड़ी मशक्कत से लोगो ने काफी जतन कर सांप को निकालने का प्रयास किया। सांप निकला लेकिन दूसरी बाईक में जा घूसा। ये सिलसिला करीब दो घन्टे से अधिक चला। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। तीन चार बाईको में सांप घूसने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दौरान धूप बत्ती सहित कई जतन लोगो ने किये। करीब दो घन्टे से अधिक समय तक तमाशा चला। इस दौरान बाईक मालिको को घबराकर पसीना छूट रहा था।
अगरबत्ती की धूप देकर सांप निकालने में आखिरकार लोगो सफल हो गये। लेकिन खरगोन शहर के मध्य विजयलक्ष्मी अस्पताल के सामने सांप का खेल जमकर चला। एक बाईक को छोडकर दूसरी बाईक में घूसकर सांप लोगो को परेशान करता रहा।

More Stories
Young Woman Video Updates: विभाग के भीतर कथित व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो में लगाए कई आरोप
Registration Late Fee Updates: निर्धारित समय-सीमा के बाद पंजीयन कराने पर देना होगा विलंब शुल्क, जानें नई प्रक्रिया
Honey Bee Swarm Incident Updates: दुपट्टे से चेहरा ढंककर और भागकर विद्यार्थियों ने बचाई जान, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जारी किया बयान