April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

तेज रफ्तार मिनी बस पलटी, 10 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया हैं। मुंबई-नासिक मार्ग पर एक निजी मिनी बस के पलट जाने से दस लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया हैं जहाँ सभी का उपचार जारी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना कसारा घाट पर हुई। जब लगभग 20 लोग बस में सवार होकर पड़ोसी मुंबई के कफ परेड से नासिक के सिन्नर एक विवाह समारोह के लिए जा रहे थे।
चिंतामनवाडी मोड़ पर बस चालक ने पहियों पर नियंत्रण खो दिया। नतीजा ये हुआ कि बस पलट गई।

कसारा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक सुरेश गावित ने बताया कि घटना में दस लोगों को चोटें आईं। घायलों को शाहपुर और अन्य पड़ोसी शहरों के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि उनमें से चार की हालत गंभीर थी, उन्हें आगे के इलाज के लिए मुंबई के सरकारी जेजे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

Share to...