April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

15 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कोई हताहत नही बड़ा हादसा टला

मुंबई: मुंबई में भीषण आगजनी का मामला सामने आया हैं। मुंबई के कुर्ला पूर्व इलाके में एक आवासीय इमारत में आग लग गई, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। हालांकि इस आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते मकान के सभी लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये घटना रविवार शाम को हुई। अधिकारी ने कहा, यह एक लेवल वन (कम तीव्रता) की आग थी, जो ग्राउंड फ्लोर से लेकर शिवाजी नगर एसआरए बिल्डिंग की 1 5वीं मंजिल तक इलेक्ट्रिकल डक्ट तक सीमित थी। सबको सुरक्षित निकाला गया

अथिकारी ने बताया, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इमारत में कोई भी फंसा नहीं है, क्योंकि सभी निवासियों को समय पर निकाल लिया गया था। आग बुझाने के लिए चार दमकल गाडियां, तीन जंबो टेंकर और कई कर्मचारी घटनास्थल पर पहुँचे।

कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि सभी को जल्द ही निकाल लिया गया वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

Share to...