जम्मू कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आए बर्फीले तूफान और हिमस्खलन से भारी तबाही की आशंका है। इससे पर्यटकों में हाहाकार मचा हुआ है। सामने आया है कि कई विदेशी पर्यटक इस बर्फीले तूफान के कारण लापता हो गए हैं। इस बारे में एसडीएम तंगमर्ग का कहना है कि दो विदेशी लापता हैं जबकि एक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य पर्यटकों को जिंदा बचा लिया गया है।
मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की हैं। कश्मीर से लेकर उत्तराखंड में बारिश की संभावना हैं। कई इलाकों के लिए ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। मौसम में आई ये खुशनुमा तब्दीली असल में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से है। इसी के असर से पश्चिमी हिमालय इलाके में 24 से 26 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
वहीं, गुलमर्ग में असमय आए बर्फीले तूफान ने भी मौसम का पूरा रुख ही बदलकर रख दिया है। कश्मीर में जब चिल्लई कलां का वक्त था, तब गुलमर्ग जैसे मनोरम इलाकों में बर्फ बिल्कुल नहीं दिखी थी, लेकिन चिल्लई कलां के एक हफ्ते बाद, जब चिल्ला खुर्द का समय होता है और सर्दी हल्की हो जाती है, तब फरवरी के शुरुआती दिनों में बर्फ पड़नी शुरू हुई थी। इसे लेकर मौसम विज्ञानी लगातार चिंता जता रहे हैं।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम