April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

5 माह से वेतन नही मिलने से नाराज सफाईकर्मी बैठे धरने पर, आज से अनिश्चतकालीन हड़ताल शुरू

धरमपुरी: धार जिले के धरमपुरी में नगर परिषद के सफाईकर्मियों को 5 माह से वेतन न मिलने से नाराज़ सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरने पर बैठ गए।

दरअसल धार जिले के धरमपुरी में आज गुरूवार को नगर परिषद धरमपुरी के सफाईकर्मीयो ने वेतन न मिलने के कारण नगर परिषद के बाहर धरने पर बैठकर हड़ताल शुरू कर दी है। सफाईकर्मियों को करीब 5 माह से वेतन न मिलने से घर चलाने तक के लाले पड़ रहे है। ऐसे में कर्मचारियों ने नाराजगी जताते हुए नगर परिषद के बाहर धरने पर बैठकर हड़ताल शुरू कर दी।

सफाईकर्मियों ने बताया कि करीब 5 माह से वेतन नहीं मिला हैं, जिससे अब घर परिवार चलाने में भी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है, साथ ही उधारी न चुका पाने के कारण दुकानदारों ने उधार सामान देना भी बंद कर दिया है। बच्चो की फीस और कुछ सफाईकर्मी अपने लोन की किस्त तक नही भर पा रहे है। नगर परिषद में वेतन की मांग करने पर सिर्फ आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है। जिससे नाराज सफाईकर्मियों ने जल्द से जल्द वेतन देने की मांग करते हुए नगर परिषद के बाहर परिसर में धरने पर बैठकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी।

सफाईकर्मियों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ धरमपुरी के द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल, नगरीय प्रशासन इंदौर, धार कलेक्टर, मनावर अनुविभागीय अधिकारी के नाम एक आवेदन भी दिया हैं, जिसमें उन्होंने कहा कि करीब 5 माह से वेतन न मिलने से उनके सामने गंभीर समस्याएं हैं,जब तक पिछला वेतन नहीं मिलेगा तब तक हम काम पर नहीं जाएंगे और हमारी हड़ताल भी वेतन मिलने के बाद ही समाप्त होंगी।

Share to...