उमरिया: उमरिया से शहडोल जिले के अमलाई जा रहे एक बाइक सवार की घुनघुटी में मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रवि सिंह पीलिया की बीमारी से पीड़ित था और उमरिया से अमलाई जाते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि उसकी मौत को लेकर सड़क की खराब स्थिति और दलदल के बीच पैदल चलने में हुई परेशानी की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
🛣️ बिजोरा टोला के पास हुई घटना; सड़क की स्थिति पर उठे सवाल
घटना घुनघुटी के बिजोरा टोला के पास की बताई जा रही है। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर सड़क की स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि घटनास्थल के संबंध में बताया जा रहा है कि वहां सड़क समतल है। ऐसे में रवि सिंह की मौत का कारण केवल सड़क की खराब स्थिति को मानना उचित नहीं होगा। बताया गया है कि वह पहले से पीलिया से पीड़ित था और रास्ते में उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई।

More Stories
Mohan Yadav Scindia Updates: 2020 की सरकार गिराने पर उठाए सवाल, सिंधिया के पुराने बयान पर किया पलटवार
England Series Schedule Updates: 26 नवंबर से शुरू होगी 5 टी-20 मैचों की सीरीज, वडोदरा व सूरत में मुकाबले
Gopashtami Kartik Purnima Updates: सुबह 4 से 7 बजे तक होता है मूल पाठ, बिना किसी बाहरी सहयोग के चलता है आयोजन