November 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Gwalior RPF Post Updates: हैदराबाद से झांसी जा रही शिवानी पांडे का कोच बी-4 में छूटा था बैग, आरपीएफ पोस्ट से मिला वापस

ग्वालियर: हैदराबाद से झांसी तक यात्रा कर रही शिवानी पांडे का ट्रॉली बैग ट्रेन में छूट गया। महिला की 139 हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद ग्वालियर RPF ने बैग बरामद कर सुरक्षित रखा और जांच के बाद उन्हें सौंप दिया।

📞 139 हेल्पलाइन की ली मदद

जानकारी के अनुसार, शिवानी पांडे गाड़ी संख्या 12707 के कोच B-4 की बर्थ नंबर तीन पर यात्रा कर रही थीं। झांसी स्टेशन पर उतरते समय उनका बैग कोच में ही छूट गया। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने 139 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। झांसी मंडल के नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलने के बाद ग्वालियर RPF ने ट्रेन को अटेंड किया और बैग बरामद कर RPF पोस्ट पर रखवा दिया।

Share to...