April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अंतिम दो गेंदों पर रविंद्र जडेजा ने किया कमाल, चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीत ली 5वीं बार आइपीएल ट्रॉफी

आईपीएल सीजन 2023 का फायनल मुकाबला रविवार रात को होना था। लेकिन बारिश ने मैच में खलल डाला और मैच रिजर्व डे सोमवार को खेला गया। रिर्जव डे पर हुए मुक़ाबले में एक पारी होने के बाद बारिश ने मैच में खलल डाल दी और दूसरी पारी में 3 गेंद के बाद एक बार फिर बारिश विलेन बन गई और मैच किं दूसरी पारी में मैच 15 ओवर का कर टारगेट दिया गया।

जिसमें रोमांचक मुकाबला देखने को मिला और चेन्नई सुपरकिंग्स ने 5वीं बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। चैन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन को 5 विकेट से हरा दिया।

मोहित शर्मा के सटीक यॉर्कर के सामने दो शानदार बाउंड्री लगाकर रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) जिताया।

गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ मिली शानदार जीत के हीरो जडेजा को सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी गोद में उठा लिया।

लगातार बारिश, गीले मैदान और लंबे ब्रेक के बावजूद दोनों टीमों ने आखिरी गेंद तक लड़ाई जारी रखी। बारिश के बाद 15 ओवर में मिले 171 रन के लक्ष्य को हासिल कर सीएसके ने पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी जीती। लक्ष्य का पीछा करते हुए जडेजा ने 6 गेंदो पर 15 रन की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले डेवोन कॉन्वे ने 47(25), रुतुराज गायकवाड़ ने 26 (16), अजिंक्य रहाणे ने 27 (13) और अंबाती रायुडू ने 8 गेंदो पर 19 रन की धमाकेदार पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे भी 21 गेंदो पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

13वें ओवर में जब मोहित शर्मा ने दो लगातार गेंदो पर दो विकेट हासिल किए तो सीएसके फैंस के दिलों की धड़कने रुक गई। ओवर की चौथी गेंद पर अंबाती रायुडू मोहित के हाथों ही कैच आउट हुए और अगली ही गेंद पर कप्तान धोनी ड्राइव मारने की कोशिश में एक्स्ट्रा कवर की तरफ डेविड मिलर के हाथों कैच आउट हुए

धोनी के शून्य पर आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा छा गया। जब जडेजा ने मैदान पर कदम रखा तो सीएसके को जीत के लिए दो ओवर में 21 रन चाहिए थे। लेकिन 14वें ओवर में मोहम्मद शमी ने मात्र आठ रन दिए और एक बार फिर मैच गुजरात के पाले में झुक गया।

आखिरी ओवर में 6 गेंदो पर 13 रनों की जरूरत थी और मोहित शर्मा ने पहली चार गेंदो पर चार सटीक यॉर्कर डाली और चेन्नई की जीत की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया। लेकिन जब तक सर जडेजा क्रीज पर थे आखिर येलो आर्मी हार कैसे मान सकती थी।

आखिरी दो गेंदो पर दस रनों की जरूरत थी। पांचवीं गेंद पर जडेजा ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में खूबसूरत छक्का लगाकर पूरे स्टेडियम में सीएसके सीएसके के नारे शुरू करवा दिए।आखिरी गेंद पर जडेजा ने लो फुलटॉस गेंद को शॉर्ट फाइन बाउंड्री पर चार रन के लिए भेजा और इसी के साथ चेन्नई ने अपना पाचंवां आईपीएल खिताब जीता।

मैच खत्म कर अपने डगआउट की तरफ दौड़ रहे जडेजा को धोनी ने गले लगाकर और फिर गोद में उठा लिया। ये पल चेन्नई के फैंस के जहन में आने वाले सालों तक ताजा रहेगा।

इससे पहले मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटन्स ने धमाकेदार शुरुआत की थी। ओपनिंग में शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा ने तूफानी बैटिंग की। इसी दौरान गिल को 2 अहम जीवनदान भी मिले थे। गिल के दोनों कैच दीपक चाहर ने छोड़े थे। जीवनदान मिलने के बाद गिल खतरनाक अंदाज में गेंदबाजों पर टूट पड़े थे। गिल ने 19 गेंदों पर 39 रन बना दिए थे। जबकि गुजरात टीम का स्कोर बगैर विकेट के 6.5 ओवर में 67 रन हो गया था।

पारी का 7वां ओवर स्पिनर रवींद्र जडेजा कर रहे थे। जबकि विकेटकीपिंग धोनी के हाथों में थी। जडेजा के ओवर की छठी गेंद पर गिल थोड़ा आगे निकले पर शॉट से चूक गए। बस इसी दौरान धोनी ने अपनी तेजी दिखाई धोनी ने मौके का फायदा उठाया और गिल को स्टम्प आउट कर दोनों जीवनदान की भरपाई कर दी। गिल का यह विकेट चेन्नई के लिए बेहद कीमती रहा।

गुजरात टीम ने 4 विकेट पर 214 रन बनाए थे। टीम के लिए साई सुदर्शन ने 47 गेंदों पर 96 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 6 छक्के और 8 चौके जमाए. उनका स्ट्राइक रेट 204.25 का रहा। सुदर्शन के अलावा ऋद्धिमान साहा ने 54 औऱ शुभमन गिल ने 39 रनों की पारी खेली। चेन्नई के लिए मथीशा पथिराना ने 2 विकेट लिए।

Share to...