April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अमृतसर से कटरा जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगो की मौत कई लोग हुए घायल रेस्क्यू जारी

जम्मू कश्मीर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां अमृतसर से कटरा (जम्मू कश्मीर) जा रही बस खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई वही कई लोग घायल हुए है। घायलों में 4 कई हालत गंभीर है वही सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। जैसे ही बस नेशनल हाइवे 44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 75 लोग सवार थे। इनमें से 10 की मौत हो गईजबकि अन्य घायलों को जम्मू इलाज के लिए भेज दिया गया हैं।

घटना की जैसे ही जानकारी मिली सीआरपीएफ टीम तुरंत मोके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस व एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

जानकारी के मुताबिक बस में सवार यात्री मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह बच्चे के मुंडन के लिए परिवार के सभी करीबी बस में कटरा जा रहे थे। मुंडन समारोह के बाद उनके माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करने की योजना थी।

घटना से मोके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ गई। एसडीआरएफ और सेना के जवानों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँचे हैं और मौका मुआयना किया। फिलहाल घायलो का ईलाज जारी हैं।

Share to...