उज्जैन (डॉ हीना तिवारी) : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश गुप्ता ने आज गुरुवार को उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पूर्व
एडीजी राकेश गुप्ता पुलिस मेस पहुंचे, जहां उज्जैन संभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) दी गई।
उसके पश्चात उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए तथा प्रदेश व संभाग में शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था के लिए प्रार्थना की।
मीडिया से चर्चा करते हुए एडीजी राकेश गुप्ता ने कहा कि उन्हें बाबा महाकाल की नगरी में अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में अब श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और आगामी दिनों में विभिन्न पर्वों व आयोजनों के कारण सुरक्षा व्यवस्था और भी चुनौतीपूर्ण रहने वाली है। पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक में एडीजी गुप्ता ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि गृह विभाग द्वारा हाल ही में प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। उज्जैन जोन के पूर्व एडीजी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि राकेश गुप्ता को उज्जैन जोन की कमान सौंपी गई है। इससे पहले वे संचालक, खेल एवं युवक कल्याण के पद पर कार्यरत थे।

More Stories
देवास नेवरी फाटा के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, नकदी भी जलकर राख
पीएम मोदी ने मन की बात में जनगणना में जन भागीदारी सहित अन्य मुद्दों पर की बात
बागेश्वर धाम जा रही यात्री बस में ग्वालियर में झांसी रोड थाने के सामने लगी भीषण आग, पुलिस की तत्परता से बचीं कई जिंदगियां