April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अगले तीन दिन मप्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ से बदले हालात, अचानक मौसम ने ली करवट

भोपाल: मध्यप्रदेश में आए पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम बदल दिया है और कई जिलों का तापमान कम कर दिया है। भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। कुछ जिलों में बारिश और बूंदाबांदी जारी है तो अभी भी कुछ जिले तपन से परेशान हैं।

शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, रायसेन, शाजापुर, सीहोर, बड़वानी सहित कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 13 मई तक आंधी, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हैं। वहीं, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और हवा का रुख भी बदला हुआ है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर है। कुछ जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।

वहीं दूसरी तरफ कई जिलों में भीषण गर्मी है। गुना में दिन का टेम्प्रेचर 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शिवपुरी में पारा 43 डिग्री रहा। वहीं, रतलाम में 42 डिग्री, टीकमगढ़ में 42.5 डिग्री और सागर में 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 41.5 डिग्री, इंदौर में 40.6 डिग्री, ग्वालियर में 40.5 डिग्री, जबलपुर में 39.4 डिग्री और उज्जैन में तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया। रायसेन, सीधी, धार, खजुराहो, खंडवा, नौगांव, दमोह, खरगोन और शाजापुर में पारा 40 से 41.6 डिग्री के बीच रहा।

गुरुवार शुक्रवार को वर्षा के प्रमुख आंकड़े (सेमी में)
सिहावल (सीधी) 5, अमानगंज (पन्ना) 5, सतना (रघुराजनगर) (सतना) 3, सौसर (छिछंदवाड़ा) 2, मझौली (सीथी) 2, पवई (पन्ना) 2, रहली (सागर) 2, रीवा-आव्स (रीवा)) 2, हाटपीपल्या (देवास) 2, सोहावल (सतना) 2, कटनी (मुडवारा) (कटनी) 1, स्लीमनाबाद (कटनी) 1, अमरपाटन (सतना) 1, पथरिया (दमोह) 1, जैतपुर (शहडोल) 1, दमोह एडब्ल्यूएस (दमोह) 1, ब्यौहारी (शहडोल) 1, बनखेड़ी (नर्मदापुरम) 1, बड़ी (रायसेन) 1

गुरुवार शुक्रवार को ओलावृष्टि के प्रमुख आंकड़े
(बैतूल) आठनेर, सीहोर (भैरूंदा), रायसेन (सिलवानी), विदिशा (ग्यारसपुर-गुलाबगंज), नर्मदापुरम (बनखेड़ी),
हरदा (हंडिया), सागर (देवरी, रहली, केसली, गोठाना), दमोह (दमोह), पन्ना, कटनी, सतना (रघुराजनगर, उचेहरा), रीवा (हुजूर)

आज यहां बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
सतना, पांढुरना, छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम, मेहर, बालाघाट, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, मंडला, सिवनी जिलों में बारिश व ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई हैं।

Share to...