उज्जैन: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज बुधवार शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय उज्जैन में किया गया। इस अवसर पर श्रीमती वंदना गुप्ता, प्राचार्या शासकीय कन्या महाविद्यालय उज्जैन, जिला आपूर्ति नियंत्रक, उज्जैन, सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं विभिन्न विभागों नापतौल, खाद्य एवं औषधी प्रशासन, डाकतार, दूरसंचार, ऑयल कंपनी, गैस एजेंसी, बैंक एवं उपभोक्ता संगठनों आदि विभागों के अधिकारी / कर्मचारीगण, प्राथमिक भण्डार संघ अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारीगण एवं अन्य विक्रेता उपस्थित रहें। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गयी।
श्रीमती वंदना गुप्ता द्वारा उपभोक्ताओं के हितों, अधिकारों तथा उपभोक्ता संरक्षण संबंधी विषयों की जानकारी दी गयी। खाद्य विभाग से चंद्रशेखर बारोड, सहायक आपूर्ति अधिकारी, द्वारा नवीन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के विस्तृत प्रावधान, उपभोक्ताओं के अधिकार, जागृति पोर्टल, उपभोक्ता हेल्पलाईन एवं उपभोक्ता फोरम में वाद दायर करने आदि विषयों पर जानकारी दी गई।
खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग से बसंत दत्त शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा खाद्यान्न अपमिश्रण एवं गुणवत्ता, खाद्यान्न खरीदते समय उनकी पेकेजिंग मटेरियल, लेबलिंग, एक्सपाइरी डेट के आधार पर खाद्यान्न चयन करने हेतु जागरूक किया गया। डाकतार विभाग से पोस्ट मास्टर, देवासगेट द्वारा डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं, सुकृति समृद्धि योजना, पासपोर्ट सेवा आवेदन एवं ऑनलाईन आर्टिकल बुकिंग के समय आवश्यक दस्तावेजों आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गयी।
महाकाल गैस एजेंसी से भगवान दास ऐरन द्वारा LPG सुरक्षा, उपभोक्ताओं गैस डिलेवरी प्राप्त करते समय केश मेमो, वजन एवं अन्य सावधानी रखी जाने एवं श्रीमती वंदना गुप्ता, प्राचार्या शासकीय कन्या महाविद्यालय उज्जैन द्वारा उपभोक्ताओं के हितों अधिकार तथा उपभोक्ता संरक्षण संबंधी विषयों की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम में कैलाश यादव, अध्यक्ष क्षिप्रा उपभोक्ता संरक्षण समिति द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों के साथ प्रश्नोत्तरी के माध्यम से संवाद किया गया एवं विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया ।

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर