September 30, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राजनीति का खेल या वाकई कोरोना की वापसी, यह है पहले चरण में ऐसे होगे मतदान

Corona Virus : कोरोना वायरस को वैक्सीन हरा पाई है या नहीं, ये तो पता नहीं है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जरूर कोरोना आखिरकार (Election) चुनाव से हार गया है। 23 जनवरी को जब इलेक्शन कमीशन रैलियों की इजाजत देने के लिए सिचुएशन का रिव्यू करेगा, तब तक कोरोना का लेवल ऐसा हो जाएगा कि यहां चुनाव प्रचार को मंजूरी मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।

आश्चर्यजनक ये है कि यूपी के जिन जिलों में चुनाव होने हैं, वहां नए मरीजों से डेढ़ गुना ज्यादा मरीज ठीक होने लगे हैं। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ जैसे कोरोना के एपिसेंटर बन रहे जिलों में रिकवरी रेट बढ़कर 150 प्रतिशत तक पहुंच गया है यानी अब इन जिलों में कोरोना खत्म हो रहा है। पूरे यूपी में 5 दिनों के भीतर रिकवरी रेट 5 प्रतिशत से बढ़कर 79 प्रतिशत तक जा पहुंचा है। यही कारण है कि ओमिक्रॉन की पीक के दौरान कई लाख एक्टिव केस होने के दावे भी वास्तविकता से दूर नजर आ रहे है।

उधर, आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल का दावा है कि 19 जनवरी को यूपी में कोरोना पीक पर होगा। इसके बाद 26 जनवरी से यहां कोरोना के रोजाना नए केस की संख्या में कमी होनी शुरू हो जाएगी। यूपी में कोरोना की रिकवरी दूसरे जिलों में भी बढ़ रही है। जैसे-जैसे इन जिलों में भी मतदान की तारीखें नजदीक आएंगी, यहां भी कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ता जाएगा यानी चुनाव से पहले कोरोना खत्म हो जाएगा।

Share to...