उज्जैन: उज्जैन पुलिस ने ज्वेलर्स की दुकान में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी के मामले में मात्र 10 घण्टे में पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता प्राप्त की। पुलिस चोरों के साथ ही चोरी गए करीब 20 लाख रुपये कीमती सोने चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। पूरे मामले का उज्जैन एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया हैं साथ ही आईजी ने पुलिस टीम को 30 हजार रुपये नगद राशि से सम्मानित करने की घोषणा भी की हैं।
दरअसल घटना उज्जैन जिले के खाचरोद कस्बे की बताई जा रही है। यहां 4 तारीख को रात्रि में गस्त के दौरान पुलिस ने मन्नालाल माणकलाल ज्वैलर्स की दुकान का ताला टूटा हुआ देखा। तत्काल पुलिस ने दुकान संचालक को फोन लगाकर जानकारी दी। दुकान संचालक ने सुबह 4 बजे दुकान पहुंचकर पुलिस को चोरी हुए माल की जानकारी दी।
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर एडिशनल एसपी डॉ नितेश भार्गव और एसडीओपी पुष्पा प्रजापत के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मात्र 10 घंटे के भीतर चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया।
आज शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रेस वार्ता कर एसपी प्रदीप शर्मा ने घटना की पूरी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि इस चोरी की वारदात के मुख्य षड्यंत्रकर्ता कालू उर्फ ओमप्रकाश 26 वर्ष और महिला कैलाशी बाई 36 वर्ष है। महिला कैलाशी बाई के पति की मौत हो चुकी है। कैलाशी बाई ने अपने 13 वर्षीय बेटे से चोरी की वारदात करवाई। वारदात में 15 वर्षीय एक अन्य नाबालिग भी शामिल है। यहां करीब 20 किलो चांदी और 30 ग्राम सोने के आभूषण चोरी होना बताया गया। चोरी हुए आभूषणों की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने घटना के सीसीटीवी के आधार पर पड़ताल कर दोनों नाबालिग और दोनों मुख्य आरोपी को पकड़ा। यहां पुलिस ने करीब 21 किलो चांदी और करीब 40 ग्राम सोने के आभूषण जप्त किए है। खास बात तो यह रही की ज्वेलर्स की दुकान से चोरी गए सोने चांदी के आभूषणों के वजन से ज्यादा माल पुलिस ने बरामद किया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने अन्य माल किस जगह से चुराया।
वारदात में खुलासा हुआ कि महिला कैलाशी बाई अपने 13 वर्षीय बेटे से इस प्रकार की वारदात करवाती थी। वहीं पुलिस ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि घर में माँ को चोरी करते देखकर उनकी भी आदत हो गई। ऐसे में पुलिस अब दोनों नाबालिग का मानसिक मेडिकल परीक्षण करवाएगी ताकि वे नाबालिग की मानसिक स्थिति का पता लगाकर उनका उपचार करवाए और इस प्रकार की चोरी की आदत से छुटकारा दिलाया जा सके। गिरफ्तार आरोपी महिला और पुरुष के पूर्व के आधा दर्जन अपराध बताए जा रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को आईजी संतोष कुमार सिंह ने ₹30000 का इनाम देने की बात कही है।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट