April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

संदेशखाली में धरने पर बैठे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मजूमदार को पुलिस ने लिया हिरासत में

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सुकांत टीएमसी नेता एसके शाहजहां की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनसे बात करने की कोशिश की।

पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद मजूमदार सीधे संदेशखाली पुलिस स्टेशन गए और बाद में उसके बाहर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा कि जब तक शाहजहां शेख को गिरफ्तार नहीं किया जाता, मैं अपना धरना जारी रखूंगा। इतने दिन हो गए, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने में विफल रही है।

मजूमदार ने कहा कि वह स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का फैसला किया। सुकांत को हिरासत में लेने के बाद उन्हें पुलिस कर्मियों ने एक नाव पर बिठाया गया और धमाखली नौका घाट पर भेज दिया गया।

धमाखाली में उन्होंने दावा किया कि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में पीआर बांड पर रिहा कर दिया गया। मैं अब धमाखाली नौका घाट पर हूं, लेकिन मैं तब तक क्षेत्र नहीं छोड़ूंगा, जब तक संदेशखाली में गिरफ्तार किए गए हमारे सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं कर दिया जाता।

Share to...