April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ईंट-गारे की जरूरत नहीं, खिलौने जैसे जोड़े जाएंगे ब्लॉक : पीएम मोदी

PM Nrendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल के पहले दिन 6 शहरों के लिए लाइट हाउस प्रोजेक्ट (House Project) की शुरुआत की। इस प्रोजेक्ट के तहत देश के 6 शहरों में अगले एक साल में एक-एक हजार घर बनाएंगे जाएंगे। जर्मनी, अमेरिका, फिनलैंड, न्यूजीलैंड जैसे विकसित देशों के तकनीक से बनने वाले ये घर सस्ते, मजबूत भूकंपरोधी तो होंगे ही, इसके बनने में भी कम समय लगेगा। इन घरों के निर्माण खिलौने जैसे ब्लॉक को जोड़कर किया जाएगा, इसे बनाने के लिए दीवार में ईंट गारे का इस्तेमाल भी नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के सीएम की वर्चुअल मौजूदगी में पीएम मोदी ने इस परियोजना का उद्घाटन किया। प्रोजेक्ट के तहत एमपी के इंदौर, गुजरात के राजकोट, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई, झारखंड की राजधानी रांची, त्रिपुरा की राजधानी अगरतला और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगले साल तक एक-एक हजार घर बनाएंगे। इस तरह से मात्र एक साल में 6 हजार मकान बनाए जा सकेंगे।

पीएम ने कहा कि उनकी सरकार के 6 साल ने आम जनता में ये विश्वास भर दिया है कि उसके पास अब अपना घर हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कभी आवासीय प्रोजेक्ट सरकार की प्राथमिकता में शामिल नहीं थे, लेकिन हमने इस कल्चर को बदल दिया। उन्होंने कहा कि पैसे देने के बावजूद पहले खरीदार अपने आशियाने के लिए इंतजार करता रहता था।

उसके पास कानूनी ताकत नहीं थी, घर खरीद पर बैंक लोन की दरें ऊंची थी। पीएम मोदी ने कहा कि अपना घर शहर में रहने वाले गरीब हों या मध्यम वर्ग, इन सबका सबसे बड़ा सपना होता है। वो घर जिसमें उनकी खुशियां, सुख-दुख, बच्चों की परवरिश जुड़ी होती हैं। लेकिन बीते वर्षों में लोगों का अपने घर को लेकर भरोसा टूटता जा रहा था। हमारी सरकार ने इस धारणा को बदल दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा ये प्रोजेक्ट आधुनिक तकनीक और इनोवेटिव प्रोसेस से बनेगा। इसमें कंस्ट्रक्शन का समय कम होगा और गरीबों के लिए ज्यादा सस्ते और कम्फ़र्टेबल घर तैयार होंगे। इन घरों की खासियत बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंदौर में जो घर बन रहे हैं उनमें ईंट और गारे की दीवारे नहीं होंगी, बल्कि प्री फेबरिकेटेड सैंडविच पैनल सिस्टम इसमें इस्तेमाल किया जाएगा।

Share to...