टेरर फंडिंग के मामले में पीएफ़आई के ठिकानों पर एनआईए व पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की हैं। देश के 8 राज्यों में एनआईए,एटीएस व पुलिस ने पीएफआई कनेक्शन को लेकर की छापेमारी. कई लोगों को किया गिरफ्तार. हफ्ते भर में पीएफआई पर की गई दूसरी बार रेड,देश के 8 राज्यों दिल्ली,यूपी, कर्नाटक, एमपी,असम,महाराष्ट्र, गुजरात सहित 8 राज्यों में छापेमारी की गई हैं। 8 राज्यो से करीब 50 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया हैं। यह देश मे पीएफआई पर दूसरी बार बड़ी कार्रवाई हैं।
असम के 8 जिलों से 15 लोगों को किया गिरफ्तार किया गया हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से 13 लोगो को गिरफ्तार किया गया हैं। दिल्ली पुलिस ने PFI प्रबड़ी कार्रवाई की है।दिल्ली से PFI से जुड़े 30 सदस्यो को गिरफ्तार किया गया हैं। मप्र के इंदौर,भोपाल,उज्जैन सहित 8 जिलो में छापेमार कार्रवाई एटीएस द्वारा की गई हैं। कर्नाटक के कोलार से 6 और असम से 7 लोगो को गिरफ्तार किया गया हैं। यूपी के लखनऊ से 10 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। लगातार कारवाई की जा रही हैं कई जगहों पर करवाई जारी है।
मप्र के इंदौर, उज्जैन ओर भोपाल सहित 8 जिलो में एटीएस ने कार्रवाई की हैं। एनआईए ने कुछ दिनों पहले ही इंदौर और उज्जैन से 4 लोगो को गिरफ्तार किया था जिसमे पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल करीम,जनरल सेक्रेटरी अब्दुल खालिद,कोषाध्यक्ष मोहम्मद जावेद,प्रदेश सचिव जमील शेख को गिरफ्तार किया था। इनके पास से भारी मात्रा में तकनीकी उपकरण, देश विरोधी कागजी और डिजिटल दस्तावेज बरामद हुए थे। इन दस्तावेजों के मुताबिक PFI का मकसद भारत मे इस्लामिक शरिया कानून कायम करना हैं।
इन्ही चारो से पूछताछ के बाद एटीएस ने मप्र के 8 जिलो में छापेमार कार्रवाई की गई हैं। कई लोगो को हिरासत में लिये जाने की खबर आ रही हैं।जांच एजेंसियों ने 22 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा