April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

नकली मार्कशीट बनाने वाला युवक गिरफ्तार, चंद रुपयों में बना देता था मार्कशीट

उज्जैन: विक्रम यूनिवर्सिटी की विभिन्न कक्षाओं की अंतिम वर्ष की अंकसूची चंद रुपयों में बनाकर बेचने वाले एक युवक को क्राइम ब्रांच टीम व पुलिस ने पकड़ा हैं। आरोपी के पास से कई फर्जी मार्कशीट भी जप्त हुई हैं।

उज्जैन क्राइम ब्रांच टीम ने आईपीएस अफसर विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
क्राइम प्रभारी संजय यादव व प्रतीक यादव और उनकी टीम
द्वारा चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक ऐसे व्यक्ति के घर पर दबिश दी जिसका कारोबार नकली अंकसूची बनाने का था। कई दिनों से क्राइम ब्रांच को सूचना मिल रही थी दीपक पिता कृष्ण कुमार शाक्य निवासी संजय नगर पुलिस स्टेशन चिमनगंज लोगों को अपने झांसे में लेकर नकली मार्कशीट बना कर बेचने का कारोबार कर रहा है।

कई दिनों से क्राइम ब्रांच इस फर्जी व्यक्ति पर अपनी निगरानी रखी हुई थी। आज मौका मिलते ही उज्जैन क्राइम ब्रांच ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया हैं। उसके पास से लगभग 25 से 30 अंक सूची बीए,बीएससी,एम कॉम अन्य क्लास की मार्कशीट बरामद की हैं। साथ ही कम्प्यूटर लेपटॉप सहित प्रिंटिंग मशीन भी जप्त की गई हैं।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर और भी पूछताछ कर रही है और भी कई खुलासा होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस से पूछताछ की जा रही हैं ।

Share to...