इंदौर शहर में ईको कार के साइलेंसर चोरी करने वाली गैंग के 5 सदस्यों को कनाड़िया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पांचों आरोपी गाड़ियों से साइलेंसर चोरी करने की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों ने 30 से ज्यादा गाड़ियों के साइलेंसर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना कुबूल किया है।
दरअसल इंदौर की कनाडिया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मित्र बंधु नगर के पास खाली मैदान में कुछ लोग हथियारबंद बैठे हुए हैं। जो कि क्षेत्र के पास में ही नेक्सा शोरूम पर डकैती की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने टीम का गठन कर मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में गाड़ी के साइलेंसर चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।
दरअसल लंबे समय से इंदौर के आसपास गाड़ियों के साइलेंसर की चोरी लगातार सामने आ रही थी। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और मुखबिर तंत्र की सूचना पर पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दरअसल इको कार में लगने वाले साइलेंसर में प्लेटिनम नामक पदार्थ रहता हैं उसीको चुराने के लिए साइलेंसर को चोर चुराते थे और इसे लाखो रुपये में दिल्ली के व्यापारी को बेचा करते थे। पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी जुआ और चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चाकू,तलवार और घटना में प्रयुक्त किए जाने वाली मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी हैं। आगामी समय मे पुलिस को और बड़े खुलासे होने की उम्मीद हैं।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा