इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद भी अपराधियो के हौसले कम नही हो रहें। अपराधों में कमी नही आ रही हैं। महिलाओं संबंधी अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। वही अपराधी अपराध कर के भागने में सफल हुए जिनकी पुलिस तलाश भी कर रही है। ऐसे ही एक मामले में पुलिस को सफलता मिली हैं। दुष्कर्म के मामले में 7 महीने से फरार दुष्कर्म के आरोपी को जूनी इंदौर थाना पुलिस ने छिंदवाड़ा से गिरफ्तार किया है।
दरअसल दुष्कर्म का आरोपी 7 महीने से लगातार फरार चल रहा था और बार बार सिम बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी ने फरारी के दौरान 20 सिम बदली और पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने उसे छिंदवाड़ा से घेराबंदी कर किया गिरफ्तार किया हैं।
आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है यहां की रहने वाली पीड़िता ने जूनी इंदौर थाने पर फरवरी महीने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुधीर निवासी सिवनी से मेट्रोमोनियल साइट पर मुलाकात हुई थी और सुधीर ने उसे होटल में मिलने बुलाया था जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया था।
पीड़िता ने जूनी इंदौर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने फरारी के दौरान 7 महीने में 20 सिम बदल बदल कर उपयोग की और पुलिस को चकमा देता रहा और आखिरकार पुलिस ने उसे छिंदवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया आपको बता दे आरोपी पेशे से सिविल इंजीनियर है।
आरोपी को गिरफ्तार कर इंदौर लाया गया है जहाँ उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

More Stories
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकी और सुरक्षा बलों में मुठभेड़, सेना के 3 जवान व 1 पुलिसकर्मी घायल
मानहानि केस में शिवसेना सांसद संजय राउत दोषी करार, 15 दिन की जेल के साथ 25 हजार जुर्माने की सजा