Oxygen : भारत में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के बढ़ते मामलों और ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) ने भी पहल की है। रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 23 मोबाइल ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट जर्मनी से हवाई जहाज़ से मंगाए जा रहे हैं।
मंत्रालय का कहना है कि इन ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट्स को ऑर्म्ड फ़ोर्स मेडिकल सर्विस अस्पतालों में लगाया जाएगा, जहाँ कोरोना मरीज़ों का इलाज चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये मोबाइल ऑक्सीजन प्लांट्स एक सप्ताह के अंदर भारत आ जाएँगे। गौरतलब है कि पिछले 24 घंटे में भारत में 3.32 लाख कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट